32.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

योगी आदित्यनाथ के केशव मौर्य के घर जाने से क्या बदले समीकरण..?

योगी आदित्यनाथ के केशव मौर्य के घर जाने से क्या बदले समीकरण..?

लखनऊ।
तहलका 24×7
                उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मंगलवार को एक ट्वीट पिन किया और उसमें तीन दूसरी तस्वीरों के साथ ये तस्वीर भी है। मौर्य ने जानकारी दी है कि “उनके बेटे के विवाह के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आशीर्वाद देने आए थे।”

उनके साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्ता होसबाले, सह सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल और उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। मौर्य के ट्वीट में पोस्ट की गई तस्वीरों में ये सभी नेता मुस्कुराते दिख रहे हैं। ये तस्वीर और योगी आदित्यनाथ का संघ के नेताओं के साथ मौर्य के घर जाना चर्चा में है। दरअसल, मौर्य ने बीते दिनों एक बयान दिया था जिसे योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को चुनौती माना गया था।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था, “अगले चुनाव किसके नेतृत्व में लड़े जाएंगे, इसका फ़ैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा.” इसके पहले बीजेपी में हाल में शामिल हुए पूर्व नौकरशाह एके शर्मा को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए चुनौती माना जा रहा था।

लेकिन, बीते दिनों पार्टी में उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नाम एक पत्र लिखा था और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा दिखाया था। शर्मा ने लिखा था, “आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में होने वाले साल 2022 के राज्य विधानसभा के चुनाव में भाजपा को पहले भी ज़्यादा सीटें आएंगी।”

एके शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी बताया जाता है। वो वीआरएस लेकर बीजेपी में शामिल हुए हैं और एमएलसी चुने गए हैं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी बीते हफ़्ते एटा में पत्रकारों से कहा था कि प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव “कठिन परिश्रम करने वाले और ईमानदार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़े जाएंगे” इन बयानों के बीच केशव मौर्य के सुर ही अलग सुनाई दे रहे थे लेकिन मंगलवार को दिखी तस्वीरों को कई जानकारों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच खाई पाटने की कोशिश बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच तनाव कम होने की चर्चा उस वक़्त शुरु हुई जब पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह लखनऊ के दौर पर थे। इनके पिछले दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर सवाल उठने शुरू हुए थे लेकिन मंगलवार को पार्टी संगठन और सरकार की बैठकों में तस्वीर बदली हुई नज़र आई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37281487
Total Visitors
937
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This