रंगोली के रंगों में देशभक्ति की झलक, विद्यालय का सुंदर प्रयास

रंगोली के रंगों में देशभक्ति की झलक, विद्यालय का सुंदर प्रयास

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
               कंपोजिट विद्यालय सबरहद में देश के मान-सम्मान और अभिमान को समर्पित एक अनोखी पहल देखने को मिली। कक्षा 7 एवं 8 के छात्रों ने शिक्षकों के साथ मिलकर रंगोली की मदद से देशभक्ति की भावना को रंगों में पिरोया। रचनात्मक आयोजन ने विद्यालय के वातावरण को उत्साह और प्रेरणा से भर दिया, बल्कि बच्चों के भीतर देशप्रेम की भावना को भी प्रबल किया।
इस प्रयास में शिक्षकों ने न सिर्फ मार्गदर्शन किया, बल्कि बच्चों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार, पुष्पा सोनकर, राजेंद्र प्रसाद, तसनीम फ़ातिमा, अंशुल पांडे, तबस्सुम, रमेश, रंजना पासवान, रीमा सोनी, सरोज कुमारी, उमाशंकर और शशिकला आदि शिक्षकों के सहयोग से यह आयोजन किया गया।विद्यालय परिवार का यह प्रयास देश की गरिमा को बढ़ाने की दिशा में छोटा मगर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाकर शिक्षा के साथ संस्कार और रचनात्मकता का भी संदेश दिया।
Previous articleदो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
Next articleविकास कार्यों को लेकर मंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?