रसोइए ने 2 छात्रों संग किया कुकर्म, ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस के हवाले किया

रसोइए ने 2 छात्रों संग किया कुकर्म, ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस के हवाले किया

बाराबंकी। 
तहलका 24×7
                सरकारी स्कूल के टॉयलेट में रसोइया काफी समय से 2 छात्रों से कुकर्म कर रहा था। विरोध करने पर वह उन्हें धमकाता भी था। कुछ बच्चों ने उसकी ये गंदी हरकत देख परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।कुर्सी थाना क्षेत्र में एक परिषदीय स्कूल में 60 वर्षीय नगेसर नाम का रसोइया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रसोइया डेढ़ साल से स्कूल के छात्र से कुकर्म कर रहा था।
छुट्टी के बाद बच्चों को बुलाता था, इसके बाद स्कूल के टॉयलेट में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत करता था। विरोध करने पर वह छात्र को धमकाता भी था।एक महीने से वह दूसरे छात्र को भी शिकार बना लिया। तीन दिन पूर्व कुछ बच्चों ने रसोइए की इस गंदी हरकत को देख लिया। इसके बाद अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीण स्कूल में पहुंच गए, उन्होंने रसोइयां की पिटाई की और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। मामले की जांच सीओ ने शुरु कर दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडे ने बताया कि आरोपी रसोइए को स्कूल से हटा दिया गया है।
Previous articleउपराष्ट्रपति चुनाव: एनडीए बनाम इंडिया के बीच सीधा मुकाबला
Next articleबेटे की चिता की राख ठंडी नहीं हुई कि पिता ने तोड़ा दम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?