राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डिलीट चैट्स रिकवर, जांच में 2 करोड़ रुपये के कथित गबन के सुराग

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डिलीट चैट्स रिकवर,जांच में 2 करोड़ रुपये के कथित गबन के सुराग

अयोध्या। 
तहलका 24×7 
               राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है।साइबर सेल की मदद से आरोपियों के मोबाइल फोन का बैकअप हासिल कर करीब एक वर्ष पुराना डिलीट डेटा रिकवर किया गया है।जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार,बरामद चैट्स में करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक की कथित चोरी से जुड़े सुराग मिले हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।
सूत्रों के मुताबिक,रिकवर हुई चैट्स में आरोपियों के बीच कथित तौर पर चोरी की रकम के बंटवारे को लेकर विवाद का भी उल्लेख है।जांच एजेंसियां अब इन डिजिटल रिकॉर्ड का बैंक खातों के लेनदेन और अन्य साक्ष्यों से मिलान कर रही हैं,ताकि तथ्यों की पुष्टि की जा सके।पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला और अनुकल्प मिश्रा के नए मोबाइल फोन का डेटा भी अपने कब्जे में लेकर उसकी फॉरेंसिक जांच शुरु कर दी है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि पुराने मोबाइल से नए उपकरणों में कोई डेटा स्थानांतरित किया गया था या नहीं।
जांच में यह भी सामने आया है कि कथित चोरी की रकम से खरीदी गई एक कार,जो आरोपी अविनाश शुक्ला द्वारा अपने भाई के नाम पर खरीदे जाने की बात सामने आई है,पुलिस ने बरामद कर ली है।इसके अलावा अन्य चल-अचल संपत्तियों और आर्थिक लेनदेन की भी जांच की जा रही है।पुलिस की जांच अब अयोध्या के साथ प्रतापगढ़ तक पहुंच चुकी है।मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से भी न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद जेल में पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
Previous article50 हजार का इनामी फरार पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता
Next articleबाईपास से उजड़ा आशियाना, अब हाईटेंशन लाइन बनी नई मुसीबत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?