राष्ट्रीय JCSAT परीक्षा में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय JCSAT परीक्षा में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

शाहगंज, जौनपुर।
विजय यादव 
तहलका 24×7
             जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा 22 अगस्त 2025 को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की JCSAT (जूनियर चैम्बर स्कॉलरशिप एप्टीट्यूड टेस्ट) परीक्षा शाहगंज नगर के लिए गौरव का विषय बनी। परीक्षा नगर के 16 विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 1452 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।इस परीक्षा में नगर के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एवं मण्डल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर का नाम रोशन किया।
लेवल 2 (कक्षा 9–10) में श्रृष्टि प्रजापति, कक्षा 10, सेंट थॉमस इंटर कॉलेज (ब्रिलिएंट कोचिंग क्लासेस) ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वहीं लेवल 1 (कक्षा 6–8) में शिरीन फातिमा, कक्षा 7 सेंट जॉन्स स्कूल ने जोन टॉपर (रैंक–1) का खिताब अपने नाम किया। लेवल–2 में एक बार फिर श्रृष्टि प्रजापति ने जोन टॉपर का सम्मान अर्जित किया। वहीं लेवल–3 (कक्षा 11–12) में मुस्कान प्रजापति, कक्षा 12 सेंट थॉमस इंटर कॉलेज ने रैंक–2 प्राप्त कर शाहगंज को गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि में जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष जेएफडी विनायक गुप्ता ने टीम के साथ श्रृष्टि प्रजापति एवं मुस्कान प्रजापति के आवास पर पहुंच कर परिवारजनों के साथ मिठाई वितरित कर सम्मानित किया। श्रृष्टि प्रजापति ने बताया कि वह भविष्य में पायलट बनना चाहती हैं, जबकि शिरीन फातिमा और मुस्कान प्रजापति ने डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करने की इच्छा जताई।सेंट थॉमस कॉलेज प्रबंधन द्वारा भी श्रृष्टि व मुस्कान को विशेष रुप से सम्मानित किया। वहीं सेंट जॉन्स स्कूल ने शिरीन फातिमा की सफलता पर उन्हें सम्मानित किया।
जेसीआई शाहगंज संस्कार के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत के साथ उनके अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।यह उपलब्धि पूरे नगर के लिए प्रेरणास्रोत है।इस अवसर पर जोन कोऑर्डिनेटर एवं JCSAT टास्कफोर्स सदस्य जेएफएम गुलाम साबिर, जोन कोऑर्डिनेटर जेएफएम सीए बिजेंद्र अग्रहरि, सचिव जेसी मिन्हाज इराकी, जेसी अखिलेश कुमार एवं जेसी कुशाग्र अग्रहरि उपस्थित रहे।
Previous articleचोरी की मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
Next articleचेयरमैन ने ही सुपारी देकर चलवाई थी गोलियां
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?