राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता आयोजित

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता आयोजित

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
               कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी में काम सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तकनीकी ज्ञान का प्रदर्शन किया।आईसीटी की पाठशाला के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी विषयों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
वहीं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने तकनीक के बढ़ते महत्व और उसके सकारात्मक प्रभावों को रेखांकित किया।विद्यालय के स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने छात्रों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते तो हुए बताया कि 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर विश्व पटल पर अपनी तकनीकी क्षमता का परिचय दिया था।इसी उपलब्धि की स्मृति में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने कहा,आज प्रौद्योगिकी शिक्षा,चिकित्सा,संचार,कृषि और उद्योग सहित जीवन के हर क्षेत्र का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है।तकनीक के माध्यम से कार्य अधिक सरल,तेज और प्रभावी हुए हैं।यह दिवस विद्यार्थियों को नई तकनीकों को अपनाने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षकगण व गणमान्य भी उपस्थित रहे।
Previous articleबोलोरो वाहन ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, साथी गम्भीर 
Next articleमंदिर परिसर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?