रिटायर्ड दरोगा ने बेटी का किया कत्ल, यमुना में फेंकी लाश

रिटायर्ड दरोगा ने बेटी का किया कत्ल, यमुना में फेंकी लाश

आगरा।
तहलका 24×7 
                उत्तर प्रदेश के आगरा में रिटायर्ड दरोगा दरोगा रणवीर यादव ने बेटी अंशु यादव (33) की बेरहमी से हत्या कर दी।इसके बाद पत्नी और बेटे के साथ मिलकर शव को इटावा में यमुना नदी में फेंक दिया। बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि वो फिरोजाबाद के एक रिश्तेदार अनुराग यादव से प्रेम करती थी।
अनुराग दूर के रिश्ते में उसका भतीजा लगता था। रणवीर शादी के विरोध में था। इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। बेटी ने 24 अक्तूबर की रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने प्यार का सार्वजनिक रूप से इजहार कर दिया था। इसके अगले दिन सुबह रणवीर ने बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी।
जब प्रेमी अनुराग ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया तो खुद को बचाने के लिए रणबीर ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। जिन कपड़ों में फोटो पुलिस को दिया मरते वक्त अंशु वही कपड़े पहने थी। पुलिस ने जब दबाव बनाया तो रणवीर ने इटावा में नदी किनारे शव बरामद करने गया।
कई दिन की मशक्कत के बाद पुलिस को एक कंकाल और कुछ कपड़े मिले। कपड़ों से पुलिस को कंकाल अंशु का होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्यारे पिता, उसके बेटे और रिश्तेदार को गिरफ्तार किया। शव ठिकाने लगाने में मदद करने के आरोप में मां और अन्य रिश्तेदार महिला की तलाश जारी है।
Previous articleपिता की पुण्यतिथि पर की गौ वंशों की सेवा 
Next articleअपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?