रिहायशी छप्पर में लगी आग, चार बकरियां जिंदा जलीं

रिहायशी छप्पर में लगी आग,चार बकरियां जिंदा जलीं

खुटहन,जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             गुलरा बजरडीहा गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की चपेट में आने से चार रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए,जबकि उनमें रखा हजारों रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।हादसे में चार बकरियां जिंदा जल गईं।जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजेश निषाद के रिहायशी छप्पर में अचानक आग लग गई।
तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया और आसपास के छप्परों को भी अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने से परिवार के सामने रोजमर्रा की जरुरतों का संकट खड़ा हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।ग्रामीणों की तत्परता से आग को आगे फैलने से रोका जा सका,अन्यथा नुकसान और अधिक हो सकता था।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह मौके पर पहुंचे।उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।वहीं राजस्व विभाग से नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
Previous articleसमाधान दिवस की गुहार बेअसर, नहीं हटा मौत को दावत देता तार
Next articleजौनपुर व शाहगंज में रुकेगी छपरा व मऊ-आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेनें
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?