रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर में चार की मौत, कई गम्भीर

रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर में चार की मौत, कई गम्भीर

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7.                                                             क्षेत्र के वाराणसी अयोध्या मार्ग स्थित भुड़कुड़हा गांव के समीप रोडवेज की अनुबंधित बस और ट्रक की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बस सवार मासूम सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दर्जनभर से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा।

बताते हैं कि बस वाराणसी से शाहगंज की ओर आ रही थी। भुड़कुड़हा गांव के पास पहुंची कि सामने से आ रही खाली ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आधे हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना के समय बस में कुल 20 यात्री सवार बताए जा रहें हैं, जिनमें सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने लोगों की मदद से सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल भेजा, वहीं कुछ घायलों का स्थानीय निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना की खबर लगते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। डीएम ने हादसे में अब तक चार लोगों के मौत की पुष्टि की। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल व स्थानीय निजी अस्पताल पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। घटनास्थल से पुलिस वाहनों को हटवाने और आवागमन सुचारू कराने की जद्दोजहद में जुटी रही।

Previous articleपेयजल नलकूप बने शो पीस, ग्रामीण परेशान
Next articleकबड्डी के खिलाड़ी जनार्दन सिंह के आकस्मिक निधन से डोभी में शोक की लहर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?