लक्ष्य के सापेक्ष ज्यादा नामांकन करने वाले प्रधानाध्यापक हुए सम्मानित
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नामांकन लक्ष्य के सापेक्ष अधिक नामांकन करने वाले विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बेसिक शिक्षा कार्यालय में सम्मानित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीपुर करंजाकला के शैलेंद्र कुमार पाल, कंपोजिट विद्यालय हरबसपुर की भावना श्रीवास्तव, कम्पोजिट विद्यालय कोहड़ा सुल्तानपुर की उषा जी, एआरपी जगदीश यादव, संदीप चौधरी, अच्छेलाल चौधरी, श्रीप्रकाश पाल आदि लोगों को अंगवस्त्रम व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।