लखनऊ : पेट्रोल पंप पर खड़ी डीसीएम बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी 

लखनऊ : पेट्रोल पंप पर खड़ी डीसीएम बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी 

लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
                    मोहनलालगंज के खुजौली मे मोहनलालगंज- गोशाईगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप पर डीसीएम खड़ी कर उसके करीब खाना बनाते समय डीसीएम मे आग लग गई और धमाके के साथ डीसीएम के टायर फटने लगे। पेट्रोल पंप पर हुई इस घटना से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद से डीसीएम चालक व खलासी फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात खुजौली गांव के पास स्थित प्रह्लाद फिलिंग स्टेशन पर ब्रेड व ग्लू जैसे पदार्थ से लदी डीसीएम को खड़ी कर उसके करीब चालक व खलासी छोटे घरेलू गैस सिलेंडर से खाना बना रहे थे। तभी अचानक डीसीएम में आग लग गई। डीसीएम में आग लगी देख पंप के कर्मचारियों ने पंप पर मौजूद अग्निशमन यंत्रो से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते पूरा डीसीएम आग का गोला बन गयी और डीसीएम के टायर तेज धमाके के साथ फटने लगे।
हालांकि गनीमत रही कि घरेलू गैस सिलेंडर मे धमाका नहीं हुआ, पेट्रोल पंप पर आग लगने की सूचना से हडकंप मच गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहनलालगंज- गोशाईगंज पर वाहनो की आवाजाही रोक दी, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आग पेट्रोल पंप को अपने चपेट मे नहीं ले सकी और बड़ा हादसा टल गया। इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे के मुताबिक हादसे डीसीएम के चालक व खलासी मौके से फरार हो गए, डीसीएम के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया जाएगा।
Previous articleजौनपुर : जल्द ही नये रंग-रूप में नजर आयेगा शाहगंज रेलवे स्टेशन, बढ़ेगी सुविधाएं 
Next articleलखनऊ : एसी बस में लगी आग, 40 यात्रियों ने कूद-फांदकर बचाई जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?