लगी सोलर लाइट, अंधेरा दूर होने पर चहके ग्रामीण

लगी सोलर लाइट,अंधेरा दूर होने पर चहके ग्रामीण

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
              विधानसभा क्षेत्र के भगासा चौराहे पर विधायक निधि से हाईमास्ट सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने के बाद ग्रामीण चहक उठे।सालों से अंधेरे में डूबे इस मुख्य चौराहे पर अब रात में भी दिन जैसा उजाला होने पर ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सराय मोहिउद्दीनपुर पट्टी मार्ग स्थित भगासा चौराहा क्षेत्र का व्यस्त तिराहा है।
शाम ढलते ही यहां अंधेरा छा जाता था और राहगीरों समेत महिलाओं को बाहर निकलने में हादसे का डर बना रहता था।इस बाबत ग्रामीणों समेत ग्राम प्रधान राम प्रकाश दूबे ने क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह से आस लगा रखी थी।रविवार को विधायक निधि से लाइट लगने पर ग्रामीण हर्ष से चहक उठे।लोगों ने राहत की सांस लेते हुए विधायक का आभार जताया।
एक बुजुर्ग ने कहा,चौराहे पर उजाला होने से अब राहगीरों समेत बहू-बेटियों का घर से बाहर आना-जाना आसान हो गया।इस दौरान चन्द्र प्रकाश सिंह,जय प्रकाश तिवारी,रामकेवल विश्वकर्मा और मोनू सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।ग्राम प्रधान राम प्रकाश दूबे समेत अन्य ग्रामीणों ने उक्त कार्य के लिए विधायक का आभार जताया।
Previous articleफर्जी दस्तावेजों पर बजाज फाइनेंस से लाखों की धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार
Next articleलुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा, शादी के अगले दिन जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?