लड़कियों और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहना चाहिए: डॉ. शैली निगम 

लड़कियों और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहना चाहिए: डॉ. शैली निगम 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              सरकार द्वारा महिलाओं बच्चियों के स्वस्थ को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के रुहट्टा मोहल्ला स्थित नगर पालिका स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता एवं एनीमिया (खून की कमी) की जांच के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग संघ (जॉग्स) द्वारा लगाया गया।
शिवर में संस्था की सचिव एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शैली निगम ने स्कूल के विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताते हुए कहा कि उचित खान-पान एवं नियमित व्यायाम द्वारा विभिन्न रोगों एवं खून की कमी से बचा जा सकता है। किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों विशेषकर माहवारी की समस्याओं पर चर्चा की। गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए लड़कियों को प्रेरित किया। लड़कियों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी समस्या को दूर किया। कक्षा 6 से कक्षा 10 तक की छात्राओं ने शिविर में भाग लिया। जिनमें से 32 लड़कियों ने अपने खून की जांच करवाई।
इस मौके पर डॉ निगम ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति खुद जागरुक रहना चाहिए। समय समय पर अपने मां या घर में बड़ी भाभी या जो भी बड़ी हों उनसे अपनी समस्याओं से अवगत कराने से किसी भी बीमारी का समय रहते इलाज हो सकता है। प्रधानाचार्या सविता सिंह ने शिविर में दी गई जानकारियों की सराहना करते हुए लड़कियों को संतुलित आहार का महत्व बताया। अंत में उन्होंने इस शिविर के आयोजन के लिए डा. शैली निगम का आभार प्रकट किया।
Previous articleमानव सेवा किसी भी रुप में सुखदाई : पारस सिंह
Next articleदबंग ने दरोगा के सामने किया अवैध कब्जा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?