लाई-कुरकुरे की फैक्ट्री में आग, 1.10 करोड़ का नुकसान
मऊ।
तहलका 24×7
ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित लाई और कुरकुरे की फैक्ट्री में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।आग में उद्यमी प्रविण चंद्र मिश्र को करीब 1.10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे फैक्ट्री से तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई।

सूचना पर अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण रास्ता बाधित होने से दमकल को पहुंचने में देरी हुई।अग्निशमन अधिकारी के.वर्मा के नेतृत्व में करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग में फैक्ट्री की मशीनें,करीब 70 टन चावल,15 टन पैकिंग सामग्री,दो टन तैयार माल सहित भारी मात्रा में कच्चा माल जल गया।

गनीमत रही कि घटना के समय फैक्ट्री में मजदूर मौजूद नहीं थे,जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।

















