वर्तमान पीढ़ी को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने के लिए वितरित किया गया टैबलेट

वर्तमान पीढ़ी को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने के लिए वितरित किया गया टैबलेट

# आरके पैरामेडिकल कॉलेज में 50 शिक्षार्थियों को वितरित किया गया टैबलेट

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                कस्बे के फैजाबाद रोड स्थित आरके पैरामेडिकल कॉलेज में मंगलवार को 50 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया गया। उप्र सरकार की युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत हुए वितरण समारोह में तहसीलदार महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।बताते चलें कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करने के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट बांट रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को फैजाबाद रोड स्थित आरके पैरामेडिकल कॉलेज के 50 विद्यार्थियों को तहसीलदार महेंद्र सिंह के हाथों टैबलेट मिला। इस मौके पर तहसीलदार ने कहा कि ये सरकार की फ्लैगशिप योजना है और इसका उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करना है। उन्होंने युवाओं से तकनीक का सदुपयोग करने और कामयाब होने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मौजूद संस्थान के निदेशक और मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ जेपी दुबे ने सरकार की योजना को दूरदर्शी बताते हुए तारीफ की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सशक्त करने से ही देश सशक्त होगा। कार्यक्रम में डॉ विकास दुबे, डॉ सूर्यभान, डॉ विपिन कुमार यादव, डॉ वसीम खान, डॉ एसपी अस्थाना और संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : जर्जर भवन का बारजा गिरा, एक मजदूर घायल
Next articleराष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई में वितरित किया गया स्मार्टफोन व टैबलेट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?