वाराणसी : कीर्तन के दौरान माइक स्टैंड में करेंट उतरने से बच्चे की मौत, तीन झुलसे

वाराणसी : कीर्तन के दौरान माइक स्टैंड में करेंट उतरने से बच्चे की मौत, तीन झुलसे

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                बड़ागांव क्षेत्र के रैसीपट्टी गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। शुक्रवार देर रात भजन कीर्तन के दौरान माइक स्टैंड में करेंट उतरने से एक बच्चे की मौत हो गई तो वहीं तीन झुलस गए। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। झुलसे तीन बच्चों में से एक की हालत गंभीर है।
रैसीपट्टी गांव स्थित डीह बाबा मंदिर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जा रहा था। खुले मंच पर भजन कीर्तन चल रहा था। काफी भीड़ जुटी थी। माइक स्टैंड के पास ही बच्चे बैठे थे। अचानक से माइक में करंट उतर गया। चपेट में आने से दिव्यांश पाल (7) पुत्र राजेश पाल, अंतिमा पाल (3) पुत्री जीउत पाल, विक्की पाल (13) पुत्र होरी पाल और राजा गोंड (15) गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से मौक़े पर अफरा तफरी मच गई। आनन फ़ानन बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां दिव्यांश पाल को मृत घोषित कर दिया गया। अंतिमा पाल प्राइम मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती है, दो अन्य की हालत सामान्य है।
Previous articleजौनपुर : धूमधाम से मनाया गया कान्हा का जन्मोत्सव
Next articleखड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 26 यात्री घायल, 2 की हालत नाजुक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?