जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया कान्हा का जन्मोत्सव

जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया कान्हा का जन्मोत्सव

शाहगंज।
राजकुमार अश्क़
तहलका 24×7
                श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर में जगह जगह कृष्ण की बाल लीलाओं की झाकियां सजाई गयी, तो वहीं मेन रोड पर स्थित राधाकृष्ण मंदिर को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया।
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, आरती कुंज बिहारी की श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की… रात्रि के बारह बजते ही इन जयघोषो से पूरा नगर ही भक्ति मय हो गया। भक्तगण अपने आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण की आरती गाते हुए मस्ती में झूमते हुए नज़र आए। भजन कीर्तन के माध्यम से भी लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर में स्थित अन्य मंदिरों को भी बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही, लोग अपने घरों में भी विभिन्न प्रकार की झाकियां सजा कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को मनाया।
Previous articleवाराणसी : आभूषण व्यवसायी के यहां 29 घंटे तक चली छापेमारी, टैक्स चोरी के मिले सबूत
Next articleवाराणसी : कीर्तन के दौरान माइक स्टैंड में करेंट उतरने से बच्चे की मौत, तीन झुलसे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?