विद्यालय में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव

विद्यालय में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
             सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में गुरुवार को भारतीय भाषा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष उत्सव की थीम ‘भाषाएं अनेक, भाव एक’ रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती मनाकर किया गया।हिन्दी प्रवक्ता राजेश कुमार यादव ने महाकवि भारती के जीवन और साहित्यिक योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।
छात्राओं श्रेया पाल, आकांक्षा सिंह ने उत्सव की थीम पर अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में छात्रा मुस्कान ने अनेक भाषाओं में अपने विचार प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम में निष्ठा यादव, पलक राव, शबनम पाल, अनन्या श्रीवास्तव आदि छात्राओं ने विभिन्न भाषाओं में कविताओं का वाचन किया। वहीं सृष्टि बिन्द, अंशिका बिन्द और अंशिका यादव ने अनेक भाषाओं पर आधारित कविता का मधुर गायन प्रस्तुत किया।
आलिया, सृष्टि सिंह, नीरज बिन्द, अनूप कुमार, मो. अफसरान, मो. आशद असद ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से ‘भाषाएं अनेक भाव एक’ संदेश को प्रभावी रुप से दर्शाया।प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि विश्व में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं, किंतु सभी भाषाओं के मूल भाव मानवता से जुड़े होते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous articleदहेज रहित विवाह के बाद हुआ अभियान का समापन
Next articleबेटी को स्कूल छोड़ लौटते समय चाइनीज मंझे की चपेट में आए शिक्षक की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?