विधासनभा में महिला अपराध के आंकड़े पेश

विधासनभा में महिला अपराध के आंकड़े पेश

भोपाल।
तहलका 24×7
              मध्यप्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर कितने भी दावे करे लेकिन विधानसभा में विपक्ष के एक सवाल के जवाब ने इन दावों की हवा निकाल कर रख दी। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर पूछे गए सवाल में जो आंकड़ा निकलकर सामने आया, वह शर्मनाक है। महिलाएं कार्यक्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों पर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती। प्रदेश में हर दिन 20 दुष्कर्म होते हैं। यानि  72 मिनट में एक दुष्कर्म। साल 2024 की बात करें तो 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक 7,202 दुष्कर्म के मामले सामने आए. यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में खुद स्वीकार की है।
विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। जिसमें कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने विधानसभा में सवाल पूछा था “क्या साल 2023-24 के विभागीय प्रतिवेदन में दी गई 5,374 दुष्कर्म की जानकारी सही है।” जिसपर सीएम डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में साल 2020 में 6,134 दुष्कर्म हुए थे, जबकि साल 2024 में 7,202 दुष्कर्म हुए। यानि 5 सालों में प्रदेश में दुष्कर्म का आंकड़ा 18 प्रतिशत बढ़ा है। गृह विभाग के प्रतिवेदन में बताया गया कि साल 2024 में प्रदेश में महिलाओं के साथ कुल 33,252 अपराध हुए।
साल 2024 में 21 महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के बाद उनकी हत्या भी कर दी गई। प्रदेश में 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच 220 महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। प्रदेश में 11,150 महिलाओं और बच्चों का अपहरण किया गया। इस दौरान 7,172 महिलाओं और बच्चों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं। धोखा देकर संबंध बनाने के 112 मामले दर्ज हुए।
इसी प्रकार 37 महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। प्रदेश में साल 2024 में महिलाओं के साथ हुए 33,291 अपराध दर्ज किए गए। इनमें सबसे अधिक अपराध महिलाओं पर उनके पतियों के द्वारा किया गया। एक साल में ऐसे 7,541 मामले दर्ज किए गए। दो मामले एसिड फेंकने और एक मामला एसिड फेंकने के प्रयास करने का भी दर्ज किया गया। 641 मामले महिलाओं की आत्महत्या के दर्ज हुए।
Previous articleसरकारी हॉस्टल में 8वीं छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म
Next article95 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?