विषाक्त पदार्थ खाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत

विषाक्त पदार्थ खाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत

# जिला चिकित्सालय में तोड़ा दम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

शाहगंज, जौनपुर।
विजय यादव
तहलका 24×7
             क्षेत्र के कोरवलिया गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ खाने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक रेलवे स्टेशन पर वेंडर का काम करता था।भादी गांव के कोरवलिया निवासी सौरभ गौड़ (20) पुत्र राजेश गौड़ ने बुधवार दोपहर मामूली कहासुनी के बाद आवेश में आकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया था।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे राजकीय चिकित्सालय लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान सौरभ ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
Previous articleसंदिग्ध हालत में फंदे से लटकाता मिला महिला का शव
Next articleएसआईआर के दौरान बीएलओ की मौतों के पीछे साजिश!
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?