वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की मनाई गई जयंती

वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की मनाई गई जयंती

शाहगंज, जौनपुर।
विजय यादव 
तहलका 24×7 
              खुटहन विकास खंड के ग्राम सभा कान्हा मऊ में वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की जन्म जयंती राष्ट्रीय पासी विकास संघ के तत्वावधान में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पासी समाज के लोगों ने भाग लिया और महाराजा बिजली पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश पासी ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डा. अभिषेक रावत उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी के शौर्य, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र पासी, नरेंद्र पासी, उपेंद्र पासवान सहित पासी समाज के युवा एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
Previous articleबड़ागांव में निकाला गया नौचंदी जुलूस ए अज़ा
Next articleफर्जी एनकाउंटर में फंसी पुलिस, 12 पर एफआईआर के आदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?