व्यापारी के बेटे ने की आत्महत्या, परिवार में कोहराम

व्यापारी के बेटे ने की आत्महत्या, परिवार में कोहराम

# शेयर मार्केट में भारी नुकसान से टेंशन में था

मेरठ।
तहलका 24×7 
               शेयर मार्केट में भारी नुकसान से आहत व्यापारी के बेटे ने आत्महत्या कर ली। अपने कमरे में वह बेसुध मिला। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।लालकुर्ती इलाके का रहने वाला तुषार (26) उर्फ जय मोतियानी अपने पिता के साथ छोटे बाजार, कोयले वाली मस्जिद के सामने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था। वह शेयर मार्केट में निवेश भी करता था।
जिसमें उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा। इससे वह काफी परेशान चल रहा था। वह अपने कमरे में था, दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को फिक्र होने लगी। इसके बाद मां ने दरवाजा खटखटाया, आवाज भी दी लेकिन अंदर से कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में तुषार बेसुध पड़ा था। आनन-फानन में परिवार और स्थानीय लोग नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
लालकुर्ती थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरु की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Previous articleपुलिस को चकमा देकर भागा युवक दो साल बाद गिरफ्तार
Next articleकरणी सेना ने की सपा सांसद को जूता मारने वाले को 5 लाख इनाम देने की घोषणा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?