शवयात्रा से लौट रहे बाइक सवार दंपति व मासूम गिरकर घायल
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
शवयात्रा से वापसी के दौरान बाइक सवार दंपति व मासूम बेटा क्षेत्र के रामनगर अरसिया मोड़ स्थित एक महाविद्यालय के पास गिरकर घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां पिता की हालत नाज़ुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के गुड़बड़ी गांव निवासी हरेन्द्र अपनी पत्नी सुनीला और छह वर्षीय बेटे आर्यस को बाइक पर बैठा कर सारी जहांगीरपट्टी गांव में एक एक रिश्तेदार की मौत पर गए थे। शवयात्रा में शामिल होने के बाद वापसी के दौरान वह रामनगर अरसिया मोड़ स्थित एक महाविद्यालय के पास पहुंचे, जहां बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से पिता-पुत्र घायल हो गए, जबकि पत्नी बाल-बाल बच गयी।

उधर से गुजर रहे खंड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह ने अपने वाहन से सभी को स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां पिता की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहीं बेटे को हल्की फुल्की चोट आना बताया गया।


















