शांति समिति की बैठक में छाया रहा बिजली पानी और सफाई का मुद्दा

शांति समिति की बैठक में छाया रहा बिजली पानी और सफाई का मुद्दा

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             मोहर्रम पर्व को लेकर एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में ताजियेदारों के साथ शांति समिति की बैठक की। जिसमें एसडीएम कुणाल गौरव और क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने की ताजियेदारों से अपील की। बैठक में बिजली, पानी और साफ सफाई का मुद्दा छाया रहा।
चौकदार तबरेज आलम ने कर्बला में नाली का पानी जाने की शिकायत की। एसडीएम ने निस्तारण का भरोसा दिलाया। सीओ ने त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने कहा कि शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। चेयरमैन वसीम अहमद ने साफ सफाई और पानी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में उप निरीक्षक मो. तारिक़ अंसारी, मो. असलम खान, जगदंबा प्रसाद पाण्डेय, संजय विश्वकर्मा, शांति भूषण मिश्र, अनिल प्रजापति, सफर शेख, सलीम अहमद, नवाब अहमद आदि मौजूद रहे।
Previous articleसर्पदंश से युवक की मौत
Next articleजामुन तोड़ते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?