शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर। 
विजय यादव 
तहलका 24×7 
               पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को वादिनी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान शुक्रवार को उप निरीक्षक राम विलास ने पुलिस टीम के साथ मदरहा चौराहा से वांछित अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र पन्नालाल निवासी अरगूपुर कला, थाना शाहगंज को गिरफ्तार किया।पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है।
Previous articleपिता पुत्र की मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस
Next articleवरिष्ठ भाजपा नेता जगनरायन सिंह का बीमारी से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?