शादी की जिद में प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ,दोनों की हालत गंभीर

शादी की जिद में प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ,दोनों की हालत गंभीर

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
               सरपतहा थाना क्षेत्र के कुसियाबहार गांव में सोमवार को शादी को लेकर परिजनों के विरोध के बीच एक प्रेमी युगल द्वारा कथित रुप से जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया।दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मजहलीपट्टी गांव निवासी 22 वर्षीय सूरज पुत्र घूरेराम और कुसियाबहार गांव निवासी 19 वर्षीय संध्या पुत्री रामभवन रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा है और वे शादी करना चाहते थे।बताया जा रहा है कि सोमवार को सूरज संध्या के घर पहुंचा था।
इसी दौरान शादी को लेकर परिजनों के विरोध और कथित दबाव के बीच दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।परिजन दोनों को तत्काल सीएचसी ले गए,जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना की जांच में जुट गई।
Previous articleस्कूलों में छूटे बच्चों का हुआ टिटनेस-डिप्थीरिया टीकाकरण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?