शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए परेड आवश्यक : प्रभारी निरीक्षक
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
प्रभारी निरीक्षक के रुप में स्थानीय थाने पर तैनात उदय प्रताप सिंह इन दिनों गणना और परेड को लेकर लोगों के दिलों दिमाग पर छाए हुए हैं। पुलिसिंग व्यवस्था फिट रखने की दिशा में कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए पुलिसकर्मियों के दिन की शुरुआत सुबह में गणना और परेड से हो रही है।

शारीरिक रुप से फिट रखने के लिए परेड की विभागीय परम्परा वर्तमान थाने पर कुछ खास अवसरों को छोड़ बाकी ठंडे बस्ते में रही। लेकिन वर्तमान में बतौर प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने परेड के साथ ही गणना को प्राथमिकता देते हुए उस पर अमल की पहल की। उन्होंने शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए जहां परेड को आवश्यक बताया, वहीं पुलिसकर्मियों को अनुशासित रखने का जरिया बताया।

गौरतलब हो कि आजकल सुबह होते ही गणना और परेड को लेकर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों का जमावड़ा लग जा रहा है। गणना के बाद विधिवत् परेड से ही इनके दिन की शुरुआत हो रही है। जिसे लेकर प्रभारी निरीक्षक इन दिनों लोगों के दिलों दिमाग पर छाए हुए हैं।
















