30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

शास्त्री जी और गांधी जी के आदर्श आज भी हैं प्रासंगिक- डॉ मनमोहन श्रीवास्तव

शास्त्री जी और गांधी जी के आदर्श आज भी हैं प्रासंगिक- डॉ मनमोहन श्रीवास्तव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री पूज्य लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव के आवास पर भगवान चित्रगुप्त सभागार हाल में मनाई गई।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव ने किया संचालन महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मनमोहन श्रीवास्तव वरिष्ठ हार्ट चिकित्सक रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव कर्मचारी नेता रहे।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि है।

शास्त्री जी और गांधी जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक है ।हमे उनके आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। शास्त्री जी ने भारतीय इतिहास का गहन अध्यन किया। गाँधीजी के असहयोग आन्दोलन के आह्वान पर शास्त्री जी ने स्कूल त्याग दिया और स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो गए। शास्त्रीजी काशी विद्यापीठ से प्रथम श्रेणी में स्नातक हुए जहाँ से उन्हें शास्त्री की उपाधी मिली। लाला लाजपत राय द्वारा स्थापित लोकसेवा मंडल के सदस्य बने 1928 में भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के अग्रणी सदस्य बने और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के कारण 2वर्षों की जेल भी हुई| 1937 में ऊप्र के संसदीय बोर्ड के संगठन मंत्री बने| 1940 में पुन: उन्हें एक वर्ष के लिए जेल भेज दिया गया। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उनकी बेटी बहुत बीमार थी शास्त्री जी पेरोल पर बाहर आए परंतु महंगी दवाइयों के कारण उनका इलाज नहीं हो पाया और अपनी बेटी को नहीं बचा पाए।

इसी कड़ी में संगोष्ठी को स्वामी विवेकानंद जी महाराज प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व कर्मचारी नेता कलेक्ट्रेट भानु प्रताप श्रीवास्तव, कर्मचारी नेता पी डब्लू डी हरीश चंद्र श्रीवास्तव, कर्मचारी नेता सिचाई विभाग आनंद कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रिंसिपल उमाकांत श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, संरक्षक बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव, जिला संगठन सचिव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, जिला सचिव शरद श्रीवास्तव, पूर्व बैंक अधिकारी कुँवर श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, उमेश चन्द श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव सभासद, अंकित श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी आदि लोगो ने संबोधित किया। उक्त अवसर पर महिला शाखा की प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ अंजना श्रीवास्तव, आयुष अस्थाना, अमित श्रीवास्तव युवा जिलाध्यक्ष, युवा जिला उपाध्यक्ष अनीश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव भंडारी, आर्यन श्रीवास्तव, विशेष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा बाबू ओलंदगंज, संतोष निगम, अभिषेक श्रीवास्तव जिक्की, अमित श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, आनन्द श्रीवास्तव, नलनिश श्रीवास्तव, तुषार श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, सरोज अस्थाना, जिक्की श्रीवास्तव आदि चित्रांश बंधु मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37254926
Total Visitors
873
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This