शिक्षक के बेटे का जेआरएफ में चयन, हर्ष का माहौल

शिक्षक के बेटे का जेआरएफ में चयन, हर्ष का माहौल

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
              विकास खण्ड के रामपुर गांव निवासी संविदा शिक्षक अखिलेश सिंह के बेटे अनिकेत कौशल का जेआरएफ में चयन हुआ है।इस बाबत जानकारी होते ही परिजनों और शुभचिंतकों समेत गांव में हर्ष का माहौल छा गया है।अनिकेत कौशल इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पॉलिटिक्स से परास्नातक में 80 प्रतिशत अंक लाकर इस उपलब्धि के लिए प्रयागराज में ही रहकर तैयारी में लगे थे।
इनके पिता अखिलेश सिंह एक निजी विद्यालय में बतौर गणित प्रवक्ता शिक्षण कार्य करते हुए बच्चों की शिक्षा दीक्षा में लगे हुए हैं, जबकि मां सुमन सिंह कुशल गृहिणी हैं। दो भाईयों में छोटा अनिकेत हाई स्कूल से लेकर परास्नातक तक हर कक्षा में प्रथम रहे।
बुधवार देर रात जारी परिणाम में 260 अंक प्राप्त कर 99.98 परसेन्टाइल के साथ चयन होने की जानकारी होते ही लोगों में हर्ष का माहौल छा गया। इस बाबत उन्होंने पिता से प्रेरणा लेने की बात कही।दादा दादी शेषनरायन सिंह व श्लोका सिंह समेत डॉ. विवेक सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. आनन्द, देवेन्द्र समेत अन्य लोगों ने इस सफलता पर बधाई दी।
Previous articleअप्रैल-जुलाई के बीच होंगे पंचायत चुनाव, तैयारी पूरी: ओम प्रकाश राजभर
Next article23 साल पुराने कस्टडी डेथ मामले में बड़ा फैसला रिटायर्ड इंस्पेक्टर जैनेन्द्र सिंह को आजीवन कारावास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?