शैक्षणिक भ्रमण पर निकले पीएम श्री के बच्चे, कापी पेन के साथ ही मिला यात्रा खर्च

शैक्षणिक भ्रमण पर निकले पीएम श्री के बच्चे, कापी पेन के साथ ही मिला यात्रा खर्च

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
               शिक्षा क्षेत्र में कोहड़ा स्थित पीएम श्री विद्यालय के बच्चे बुधवार को बस द्वारा शैक्षणिक भ्रमण पर निकले। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। बतौर अतिथि पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आलोक सिंह पालीवाल व पत्रकार संतोष दीक्षित ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
शासन की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के निर्देश पर शिक्षा क्षेत्र के कोहड़ा स्थित पीएम श्री विद्यालय के पचीस बच्चों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण पर निकला। बच्चों की रवानगी अतिथि द्वय राज्य ब्यूरो संतोष कुमार दीक्षित और पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इसके पूर्व बच्चों के बीच कापी पेन के साथ ही यात्रा खर्च के रूप में पचास पचास रुपए वितरित किया गया।
डाक्टर पालीवाल ने शैक्षणिक भ्रमण को बच्चों में बौद्धिक क्षमता के विकास का माध्यम बताया, वहीं राज्य ब्यूरो श्री दीक्षित ने इस तरह के कार्यों की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए लाभकारी बताया। छात्रों का दल विद्यालय परिसर से निकल कर बुमकहा मोड़ स्थित मिल्क डेयरी, आशीर्वाद मैदा मिल होते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुआ।
इस दौरान एआरपी पंकज सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरीश चन्द्र यादव, नरेंद्र वर्मा, शिवशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Previous articleप्रधान संघ ने बैठक कर एडीओ आईएसबी की निंदा की 
Next articleअधिवक्ता से दुर्व्यवहार पर वकीलो में आक्रोश, निकाला जुलूस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?