शौचालय के पास ईंट बिछाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

शौचालय के पास ईंट बिछाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,आठ घायल

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
           क्षेत्र के रुधौली गांव में शनिवार को शौचालय के पास कीचड़ से बचाव के लिए ईंट बिछाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।मारपीट में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार रुधौली गांव निवासी देवराज अपने घर के पास स्थित शौचालय तक आने-जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए कीचड़ से बचाव के लिए ईंट बिछा रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी पक्ष ने इसका विरोध किया।दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे,जिससे अफरा-तफरी मच गई।मारपीट में एक पक्ष से देवराज (64), फिरती देवी (62),सुनील (30),मुंद्रिका (35),संजना (16) और राधिका (12) घायल हो गए।वहीं दूसरे पक्ष से अंजेश (24) और मंजेश (22) को चोटें आईं।
शोर-शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया।सूचना मिलने पर खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है,जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous article‘संपूर्ण अभियान 6.0’ की सफलता को लेकर बनी रणनीति
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?