श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं पुस्तक मेला प्रदर्शनी का आयोजन

श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं पुस्तक मेला प्रदर्शनी का आयोजन

अखण्डनगर, सुल्तानपुर।
दीपक जायसवाल
तहलका 24×7
                श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में साहित्य, संस्कृति, विज्ञान, कला, कृषि, खेल और मानविकी विषयों पर आधारित साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रदर्शनी एवं पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर लगभग चार हजार छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अनोखी प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार का अद्भुत प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह के कुशल निर्देशन में विद्यार्थियों ने चार्ट, प्रोजेक्ट, कार्यशील व अकार्यशील मॉडलों, साहित्यिक प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी कला से परिचय कराया। विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल और रचनाएं न केवल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने, बल्कि उन्होंने विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और ज्ञान की गहराई को भी उजागर किया।
प्रदर्शनी के साथ लगे पुस्तक मेले ने भी विशेष ध्यान आकर्षित किया, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साहित्यिक कृतियों का अवलोकन किया और पठन-पाठन की संस्कृति को और प्रोत्साहन मिला। इस आयोजन ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ सांस्कृतिक जागरुकता को भी मजबूती प्रदान की। विद्यालय परिवार ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Previous articleसेवा पर्व कार्यक्रम पर शिव मंदिर प्रांगण में चला पौधरोपण व सफाई अभियान
Next articleफारूक अब्दुल्ला ने लद्दाख के हालात को बताया गंभीर 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?