संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा
# समरसता,समानता और मानवता का संदेश लेकर नगर भ्रमण,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शाहगंज नगर में भव्य एवं श्रद्धामय कलश यात्रा निकाली गई।”मन चंगा तो कठौती में गंगा”के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं,युवाओं,संत समाज तथा श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कलश यात्रा का शुभारंभ अख्खनसराय स्थित होटल आर.डी. इन से हुआ।

यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ताखा पश्चिम के समीप संपन्न हुई।पूरे मार्ग में श्रद्धालु गुरु रविदास महाराज के समरसता,सामाजिक न्याय,समान अवसर और मानव सेवा के संदेश का प्रचार-प्रसार करते हुए आगे बढ़े।वातावरण जयघोष और भक्ति भाव से सराबोर रहा।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज के विचार आज भी समाज को एकता,सद्भाव और समानता का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए गुरु रविदास के आदर्शों को जीवन में अपनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, महामंत्री पियूष गुप्ता,उपाध्यक्ष विनय सिंह,धर्मेंद्र मिश्रा, रीता जायसवाल,चिंताहरण शर्मा,वेद प्रकाश जायसवाल,कालीचरण जायसवाल,धर्मेंद्र सिंह,अनिल मोदनवाल,धीरज पाटिल,मुस्तकीम अहमद,जसवंत चौहान,भुनेश्वर मोदनवाल,महेश लालवानी,मंटू चौरसिया,रामजी यादव,वीरेंद्र यादव,सभासद सिकंदर साहू,संदीप जायसवाल,अनीता रावत,राजेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


















