संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिली विवाहिता की लाश

संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिली विवाहिता की लाश

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              नगवां गांव में शनिवार की देर रात पति से विवाद के बाद विवाहिता का शव संदिग्ध हाल में कमरे में पंखे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ शाहगंज अजित सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई की तहरीर पर सास, ससुर और पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
गांव निवासी मोबीन के पुत्र रहीम की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व शाहगंज के अर्गूपुर गांव निवासी इस्माइल की पुत्री नजमा के साथ हुई थी। मृतका के भाई वली मोहम्मद का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा।शनिवार की रात उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पति रहीम, ससुर मोबीन, सास नुशरत ने उसका शव फंदे पर लटका दिया।
ससुराल पक्ष का कहना है कि नजमा का शाम को अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर नजमा देर रात छत के पंखे से फंदा बना फांसी पर लटक गई। मायका पक्ष के आरोप पर पुलिस ने सास ससुर, पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Previous articleबिना खून लिए थमा दी जांच रिपोर्ट, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
Next articleजिम्मेदारियों का निर्वहन ही सच्ची सेवा : डा. पालीवाल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?