‘संपूर्ण अभियान 6.0’ की सफलता को लेकर बनी रणनीति

‘संपूर्ण अभियान 6.0’ की सफलता को लेकर बनी रणनीति

# समीक्षा बैठक में कुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत पहचान पर जोर

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
               बाल विकास परियोजना कार्यालय खुटहन में शनिवार को ‘संपूर्ण अभियान 6.0’ के प्रभावी संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीडीपीओ सुरेश कुमार यादव ने की।इस अभियान के तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों,गंभीर कुपोषित तथा कम वजन वाले बच्चों की समयबद्ध पहचान एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।
सीडीपीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं आंगनबाडी कार्यकर्तीओ को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र लाभार्थी अभियान से वंचित न रहे।ई-कवच पोर्टल पर समयबद्ध पंजीकरण,नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण,दवा वितरण एवं पोषण परामर्श को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।
उन्होंने अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया।बैठक में सुपरवाइजर प्रीति,सुशीला वर्मा, रीना,सीमा,अनीता यादव,ब्लॉक समन्वयक विवेक यादव सहित स्वास्थ्य,पंचायत एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी,कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी कार्यक्रर्ती मौजूद रहे।
Previous articleअवैध असलहे के साथ फोटो वायरल, युवक पर केस दर्ज 
Next articleशौचालय के पास ईंट बिछाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?