सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत

सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             क्षेत्र के अरसिया गुड़बड़ी मार्ग पर बीती रात सड़क हादसे में घायल मनवल गांव निवासी दिहाड़ी मजदूर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी राम लोचन (50) पुत्र धनेश्वर सीमेंट बालू की दुकान पर दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
बुधवार देर रात वह काम पूरा करके पैदल घर लौट रहा था, कि पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक सवार भी चुटहिल हो गया, लेकिन वह मौके से निकल लिया।मामले की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने घायल को शाहगंज अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
चौकी प्रभारी रितेश कुमार द्विवेदी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो बेटे और एक बेटी के पिता थे। पति की मौत और बच्चों के भविष्य को लेकर  पत्नी लीलावती पर वज्रपात सा हो गया, वह रो-रोकर वह बेसुध सी हो गई।
Previous articleराष्ट्रहित के संदेश का सबने किया पालन
Next articleऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का बड़ा बयान, कहा हमें चाहिए अखंड भारत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?