सर सैयद कॉलेज में “स्पेस के सफर” का सफल आयोजन

सर सैयद कॉलेज में “स्पेस के सफर” का सफल आयोजन

शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज, तालीमाबाद सबरहद में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष मिनी प्लेनेटोरियम गतिविधि “स्पेस के सफर” का सफल आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम इंडिया डोम प्लेनेटोरियम के सहयोग से आयोजित हुआ,जिसमें बच्चों को अंतरिक्ष,ग्रहों,तारों तथा भारतीय अंतरिक्ष मिशनों के बारे में रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की गई।
इस प्लेनेटोरियम के तहत विद्यालय परिसर में एक इन्फ्लेटेबल डोम स्थापित किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने 360° इमर्सिव अनुभव के माध्यम से ब्रह्मांड की अद्भुत यात्रा का आनंद लिया।विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत इंटरैक्टिव सत्रों ने बच्चों में खगोल विज्ञान,वैज्ञानिक जिज्ञासा और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति उत्साह जगाया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3, आदित्य-L1 तथा अन्य अंतरिक्ष अभियानों के बारे में प्रेरणादायक जानकारी प्राप्त की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम,शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने इस अनूठी गतिविधि की सराहना करते हुए इसे अत्यंत लाभदायक एवं प्रेरणादायक बताया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें भविष्य में विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।प्लेनेटोरियम अनुभव ने न केवल उनके ज्ञान में वृद्धि की,बल्कि अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने की जिज्ञासा को भी प्रबल किया।
इस मौके पर शिशिर कुमार यादव,मिर्ज़ा जरियाब बेग, आनंद सिंह,हसनैन नियाजी,मो. अहसन,मो. रज़ा खान, राम मिलन,लालमन,तलत रिज़वी,ताहिरा,बुशरा, आराधना चौहान,कुलसुम,फिरदौस,प्रतिभा सिंह आदि रहे।
Previous articleपांचवीं पुण्यतिथि पर पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि
Next articleएआई से छेड़छाड़ कर ओवैसी की फोटो पोस्ट, आरोपी हिरासत में, माफीनामे के बाद मामला शांत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?