सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधने पहुंचे भाजपाई
# आवास, फ्री राशन, शौचालय और सिलेंडर की दी दुहाई
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
प्रदेश में विधानसभा नजदीक आते देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रचार गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपाई समूह बनाकर अलग अलग बूथ क्षेत्रों में जा रहे हैं और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों से संपर्क कर रहे हैं। शाहगंज नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी रविवार को नगर निवासी लाभार्थियों के दरवाजे जाकर उन योजनाओं, उनसे हुए लाभ और सरकार की दुहाई दी और समर्थन मांगा।



















