26.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधने पहुंचे भाजपाई

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधने पहुंचे भाजपाई

# आवास, फ्री राशन, शौचालय और सिलेंडर की दी दुहाई

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  प्रदेश में विधानसभा नजदीक आते देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रचार गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपाई समूह बनाकर अलग अलग बूथ क्षेत्रों में जा रहे हैं और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों से संपर्क कर रहे हैं। शाहगंज नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी रविवार को नगर निवासी लाभार्थियों के दरवाजे जाकर उन योजनाओं, उनसे हुए लाभ और सरकार की दुहाई दी और समर्थन मांगा।

भाजपा नगर मंडल शाहगंज के केशव नगर शक्ति केंद्र पर भाजपा नेता अनिल मोदनवाल और सेक्टर प्रभारी ईशान जायसवाल “राम” के नेतृत्व में लाभार्थी महासंपर्क अभियान चलाया गया। लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, राशन वितरण आदि के बारे में जानकारी दी गई और विधानसभा चुनाव में इन चीजों को याद रखने को कहा गया। अभियान में नगर पालिका परिषद सभासद व लाभार्थी अभियान प्रमुख केशव नगर भुवनेश्वर मोदनवाल, श्रीश अग्रहरी, बूथ अध्यक्ष रवि कसेरा, रवि आर्य, वेद प्रकाश जायसवाल, बासु अग्रहरी, सत्यम साहू, शुभम यादव, सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37124217
Total Visitors
519
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This