सरयू नदी में नहाते समय चाचा-भतीजा डूबे, मौत

सरयू नदी में नहाते समय चाचा-भतीजा डूबे, मौत            

बलिया।
तहलका 24×7
              जिले के मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन मठिया घाट पर नहाते समय चाचा भतीजा गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही। घंटों की तलाश के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।बिलखती हुई मां को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
क्षेत्र के नौवका बाबा के मेले में गोरखपुर से श्रद्धालु आए थे। इसमें गोरखपुर थाना थाना क्षेत्र के चौरी चौरा के ग्राम खास डुमरी बसंत टोला निवासी भीम पटेल (30) पुत्र रामआग्रह पटेल व उनका भतीजा बीरु पटेल (15) पुत्र गोविंद पटेल आए हुए थे। दोनों रिगवन घाट पर सरयू नदी में परिजनों के साथ नहाने गए।
इस दौरान गहरे पानी में डूबने लगे। लोगों ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू हुई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
Previous articleबिहार जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को पुलिस ने पकड़ा 
Next articleभाजपा नेता के होटल पर फायरिंग में शामिल पुलिस कांस्टेबल सहित चार गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?