सरसों तेल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के परसत बेलवा स्थित परी ब्रांड ऑयल कंपनी में रविवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।आग की तेज लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा,जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

इस दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा सरसों तेल,कच्चा माल और अन्य सामान जलकर राख हो गया।इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।प्रशासन ने मामले की जांच शुरु कर दी है और वास्तविक नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।


















