सर्पदंश से कोटेदार की मौत, परिवार में पसरा मातम

सर्पदंश से कोटेदार की मौत, परिवार में पसरा मातम

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
               क्षेत्र के अब्बोपुर में गुरुवार सुबह हुई दर्दनाक घटना ने गांव को शोकाकुल कर दिया। यहां कोटेदार सभाजीत बिंद (74) की सर्पदंश से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार सभाजीत बिन्द रोज की तरह सुबह अपने खेत पर गए थे। वहां से घर लौट रहे थे, तभी खेत की मेड़ पर जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया।
डंसते ही सभाजीत ने दर्द और जलन की शिकायत की, जिसके बाद उनके साथ मौजूद लोग और परिजन तुरंत नजदीकी एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जौनपुर शहर के एक अन्य निजी अस्पताल ले गए, जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सभाजीत गांव के सम्मानित व्यक्ति और लंबे समय से कोटेदार थे। उनके निधन की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता दी जाए। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, मामले की जानकारी होने पर विधिक कार्यवाई की जाएगी।
Previous articleभीषण सड़क हादसे में रोडवेज बस का चालक गिरफ्तार
Next articleजांच में भारी गोलमाल उजागर, जांच अधिकारी के सामने ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?