सर्पदंश से युवक की मौत
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर थाना क्षेत्र के राजभर बस्ती में मंगलवार को सर्पदंश से अनिल राजभर (36) की मौत हो। बताया जाता है कि राजेन्द्र मुम्बई में रहकर काम करता था। इन दिनों मकान बनवाने के लिए घर आया था।नीव में मिट्टी भराई करने के लिए दरवाजे पर गिरवाई गई मिट्टी स्वयं उठाकर डाल रहा था, जिसमें बैठे जहरीले सर्प ने डंस लिया।

परिजन झाड़ फूंक के साथ शहर स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम शव को लेकर परिजन थाने पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भेज दिया। मृतक एक बेटी और एक बेटे का पिता था।
















