सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपित गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपित गिरफ्तार

# न्यायालय के आदेश पर सगे दो भाइयों व भतीजे पर दर्ज हुआ था केस

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
            पिलकिछा तिराहे से शुक्रवार को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद चलान न्यायालय भेज दिया। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दो सगे भाई और भतीजे के खिलाफ थाना पुलिस ने पूर्व में दर्ज किया था।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वह घर से शौच के लिए गई थी।
रास्ते में सरसों के खेत में घात लगाए बैठे दो सगे भाइयों और उसके भतीजे मिठाई लाल ने उसे पकड़ खेत में खींच ले गए। आरोप है कि मुंह दबाकर उसके साथ तीनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। घटना के विषय में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। आरोप है कि घटना की सूचना थाने पर दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। विवश होकर न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। गिरफ्तार आरोपित मिठाई लाल उदयीपुर दीपी गांव का निवासी है।
Previous articleकोटेदार चयन के लिए हुई बैठक में 210 लोगों ने लिया भाग, निर्णायक बैठक 21 जुलाई को प्रस्तावित
Next articleविधायक ने 60 किसानों को बांटी मिनीकिट, किसानो से मोटे अनाज उगाने की अपील
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?