सीएम योगी के ऐतिहासिक फैसले से प्रधानों में हर्ष,मिठाई बांटकर जताई खुशी
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम पंचायतों को लेकर लिए गए ऐतिहासिक निर्णय से क्षेत्र के प्रधानों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।मंगलवार को स्थानीय विकास खंड परिसर में प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे ने कहा कि पूर्व में सरकार अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त कर ग्राम विकास के कार्य कराती थी,लेकिन अब मुख्यमंत्री के नए निर्णय से पंचायतों को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हम सभी प्रधान पूरी तन्मयता से सरकार के साथ खड़े हैं और गांव के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के इस कदम को गांव की सरकार को सशक्त करने वाला निर्णय बताते हुए आभार जताया।इस अवसर पर प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण सिंह,अनिल दूबे,राम सकल वर्मा,मोनू पाण्डेय,संजय सिंह,सोनू सिंह,संजय पांडे,राम सकल बिंद,मोनू बिंद समेत समस्त प्रधान व गणमान्य मौजूद रहे।


















