सीएमओ कार्यालय में शॉर्ट-सर्किट, इलेक्ट्रीशियन गंभीर रुप से झुलसा

सीएमओ कार्यालय में शॉर्ट-सर्किट, इलेक्ट्रीशियन गंभीर रुप से झुलसा

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
               मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शॉर्ट-सर्किट से बड़ा हादसा हो गया।बिजली की खराबी ठीक करते समय एक प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन गंभीर रुप से झुलस गया,जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार,कोतवाली थाना क्षेत्र के चाचकपुर मोहल्ला निवासी योगेश मौर्य (52) पुत्र प्यारेलाल मौर्य पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं।
वह सीएमओ कार्यालय में तकनीकी खराबी ठीक करने पहुंचे थे।इसी दौरान अचानक बिजली के तार आपस में टकरा गए और तेज धमाके के साथ शॉर्ट-सर्किट हो गया।हादसे में वह बुरी तरह झुलस गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरु किया।सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा गया।जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार जारी है।
चिकित्सकों के अनुसार हालत गंभीर बनी हुई है और विशेष निगरानी में इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है।प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह शॉर्ट-सर्किट मानी जा रही है,हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Previous articleआधार अब जन्मतिथि का प्रमाण नहीं, केवल पहचान का माध्यम: UIDAI
Next articleरिश्वतखोरी में धरे गए दारोगा की शादी टूटी, मंत्री परिवार ने तोड़ा रिश्ता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?