सीजेपी के समर्थन में प्रस्तावित पैदल मार्च पुलिस की मौजूदगी में टला, किसानों ने बैठक कर जताया विरोध

सीजेपी के समर्थन में प्रस्तावित पैदल मार्च पुलिस की मौजूदगी में टला, किसानों ने बैठक कर जताया विरोध

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
               दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के धरना प्रदर्शन के समर्थन में किसान मजदूर मोर्चा समिति की ओर से मंगलवार को चनौली मानापुर गांव से प्रस्तावित पैदल मार्च भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण नहीं निकल सका।इसके बजाय किसानों ने बैठक कर अपना विरोध दर्ज कराया।बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता संतोष पटेल ने कहा कि वैज्ञानिक सोनम वांगचुक समेत कई लोग युवाओं के अधिकारों की मांग को लेकर जंतर मंतर पर आंदोलन कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद तक प्रस्तावित मार्च को पुलिस ने बल प्रयोग कर रोका।उन्होंने कहा कि आंदोलन के समर्थन में किसान एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।उन्होंने बताया कि किसान मजदूर मोर्चा,पिंडरा की ओर से मंगलवार को चनौली से रमईपुर तिराहे तक पैदल मार्च निकाला जाना था,लेकिन गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण मार्च नहीं निकाला जा सका।
इसके बाद राजनाथ पटेल के आवास पर बैठक आयोजित कर प्रदर्शन के प्रति समर्थन और विरोध दर्ज कराया गया।बैठक में फुलगेन पटेल,रमाशंकर,जग्गू सिंह,विभूति नारायण,घनश्याम पटेल,राधेश्याम,मुन्नी देवी,राधिका,मल्लो,राहुल,सुशीला,नेहा,मीना,रामाश्रय, संजय,सरोज सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
Previous articleमुख्य मार्ग पर जेसीबी खराब होने से लगा भीषण जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन
Next articleNEET-UG 2026 पेपर लीक पर देशभर में उबाल, CBI की जांच तेज, संसद से सड़क तक हंगामा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?