सुल्तानपुर : अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

सुल्तानपुर : अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त न होने से आक्रोशित ग्रामीण रविवार की सुबह सड़क पर उतर आए। उन्होंने छीतेपट्टी कस्बे में बांस-बल्ली लगाकर रोड जमा कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक रोड पर आवाजाही बंद हो गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त करवाया।

जाम-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि ककरहवा में लगा ट्रांसफार्मर तीन माह से खराब है। शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इसकी वजह से करेथा गोसरपुर, छीतेपट्टी व मुस्तफाबाद कलां के लोग बिजली के लिए परेशान हैं। बिजली नहीं मिलने के बाद भी बिल बराबर आ रहा है। बिजली के अभाव में धान की रोपाई समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने से ग्रामीणों ने छीतेपट्टी कस्बे में मार्ग जाम कर दिया। मार्ग पर बेंच, बांस व बल्ली रखकर आवाजाही रोक दी। इसकी सूचना लगते ही दोस्तपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने ग्रामीणों को समझाया और एसडीएम कादीपुर व विद्युत वितरण के अधिकारियों से बातचीत करके ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद ग्रामीण मार्ग से हटे।
Previous articleसुल्तानपुर : मनबढ़ों ने लाइनमैन को पीटा, पुलिस कर्मियों पर किया पत्थर से हमला
Next articleआजमगढ़ : जब एम्बुलेंस खुद है बीमार तो मरीजों को कैसे पहुंचाए अस्पताल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?