सुल्तानपुर : अवध विश्वविद्यालय प्राचार्य परिषद के महामंत्री बने प्रोफेसर डी के त्रिपाठी
# प्रोफेसर आरएन सिंह चुने गये संयुक्त मंत्री, प्राचार्य परिषद में सुलतानपुर का दबदबा
सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्राचार्य परिषद का गठन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया। यह जानकारी देते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य परिषद के चुनाव में पीजी कालेज रामनगर के प्राचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र अध्यक्ष चुने गए।


















