सुल्तानपुर : जनपद के चार साहित्यकारों को प्रतापगढ़ में मिला सम्मान
# अखिल भारतीय साहित्य परिषद का प्रांतीय कार्यक्रम
सुल्तानपुर। मुन्नू बरनवाल तहलका 24×7 अखिल भारतीय साहित्य परिषद काशी प्रांत के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जनपद के चार साहित्यकार सम्मानित किए गए। यह जानकारी देते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिंह जटायु ने बताया कि रविवार को प्रतापगढ़ की अफीम कोठी सभागार में साहित्य परिषद के जिला संरक्षक कृष्णमणि चतुर्वेदी मैत्रेय, महामंत्री संत तुलसीदास पीजी कालेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ करूणेश प्रकाश भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि तथा जिला कोषाध्यक्ष रामरती इंटर कालेज द्वारिकागंज के प्रवक्ता सर्वेशकांत वर्मा को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान परिषद के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर व अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री डॉ पवनपुत्र बादल ने प्रदान किया। इस अवसर पर काशीप्रांत अध्यक्ष दीनानाथ द्विवेदी रंग, प्रांत महामंत्री डॉ लहरीराम मीणा समेत बारह जिलों के प्रमुख साहित्यकार उपस्थित रहे।